देवरही माता मंदिर, देवरिया के कसया रोड पर सोमनाथ मंदिर के पास स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थल है। यहां श्रद्धालु वर्षभर माता देवरही के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। नवरात्रि एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर मंदिर में विशेष भीड़ रहती है।